• Uploaded @ : 3 years ago
  • Pages: 136
  • Size: 266.39 KB
  • Scan: Good
  • Views: 1223
  • Download: 351
उपदेश मञ्जरी

Updesh Manjari

By : Swami Dayanand Saraswati In : Hindi

महर्षि दयानन्द ने पूना में १५ व्याख्यान दिये थे, जिन्हें पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया गया है। इस पुस्तक का नाम 'उपदेश मंजरी' है। बम्बई में आर्यसमाज की स्थापना करने के पश्चात् महर्षि पूना गये, जहाँ उन्होंने २० जून से ५ सितम्बर १८७५ तक निवास किया था। इसी दौरान उन्होंने ये १५ व्याख्यान दिये थे। 
महर्षि ने जब ये व्याख्यान दिये, तब उनकी रिपोर्ट प्रतिदिन स्थानीय मराठी समाचार-पत्रों में छपती थी। बाद में, मराठी भाषा से ही इनका हिन्दी में रूपान्तरण करके पुस्तक के रूप में छापा गया था। एक सूचना के अनुसार इनका मराठी भाषा में अनुवाद पूना हाई स्कूल के सहायक मुख्याध्यापक श्री गणेश जनार्दन आगाशे ने किया था। तत्पश्चात् इनका संग्रह और सम्पादन श्री महादेव गोविन्द रानाडे जैसे विद्वान् ने किया। इसके पश्चात् एक महाराष्ट्र ब्राह्मण श्री पं० गणेश रामचन्द्र ने भी इनका हिन्दी भाषा में अनुवाद किया था। इन व्याख्यानों का सर्वप्रथम प्रकाशन आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान ने करवाया था। वैसे इससे पहले महर्षि के जीवनकाल में ही दिसम्बर, सन् १८८१ से पूर्व, गुजराती भाषा में स्वामी दयानन्द सरस्वती नु भाषण' नाम से उपर्युक्त मराठी संस्करण का प्रकाशन हो गया था।

१. प्रथम उपदेश-ईश्वरसिद्धिविषयक  ६८९ 

२. द्वितीय उपदेश–ईश्वर-सिद्धि विषय पर शङ्का-समाधान  ६९४ 

३. तृतीय उपदेश-धर्माधर्म-विषयक ६९९

४. चतुर्थ उपदेश-धर्माधर्म-विषयक ७०९

५. पञ्चम उपदेश-वेद-विषयक ७१८

६. षष्ठ उपदेश-जन्म-विषयक ७२८

७. सप्तम उपदेश–यज्ञ और संस्कार-विषयक ७४२

८. अष्टम उपदेश-इतिहास-विषयक ७५६

९. नवम उपदेश-इतिहास-विषयक  ७६८

१०. दशम उपदेश-इतिहास-विषयक ७७२

११. एकादश उपदेश-इतिहास-विषयक ७८२

१२. द्वादश उपदेश-इतिहास-विषयक ७९१

१३. त्रयोदश उपदेश-इतिहास-विषयक ८००

१४. चतुर्दश उपदेश–नित्यकर्म और मुक्ति ८०५

१५. पञ्चदश उपदेश-स्वयं कथित जीवन-चरित्र ८१२ 

  • Title : उपदेश मञ्जरी


    Sub Title : N/A


    Series Title : N/A


    Language : Hindi


    Category :


    Subject : वैदिक सिद्धान्त


    Author 1 : स्वामी दयानन्द सरस्वती


    Author 2 : N/A


    Translator : N/A


    Editor : N/A


    Commentator : N/A


    Publisher : Vedic Pustakalay


    Edition : 4th


    Publish Year : 2016


    Publish City : Ajmer


    ISBN # : N/A


    http://vediclibrary.in/book/updesh-manjari

Author's Other Books